BREAKING CG NEWS

CG BJP NEWS: छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी की जल्द होगी नियुक्ति! अजय चंद्राकर का बड़ा बयान

Share this

CG BJP NEWS: Chhattisgarh BJP in-charge to be appointed soon! Ajay Chandrakar’s major statement.

CG BJP NEWS: रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही भाजपा प्रभारी की नियुक्ति की बात कही है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार बताते हुए कहा कि वो जब चाहे तब सोच समझ के कर सकते हैं. लेकिन जो भी आएगा, अच्छा ही होगा.

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मंत्रियों की प्रेसवार्ता पर कांग्रेस के केवल पोस्टर में विकास होने के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने समय के विकास को कांग्रेस विकास समझती है, तो भगवान छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से बचाए. वो किस विषय में बात करेंगे? कांग्रेस के विकास का मॉडल दूसरा है. जेल तीर्थ स्थल था. लोग वहां जाने में गर्व महसूस करते थे.

READ MORE:- CG POLITICS: BJP में ‘दिग्गजों की हो रही अनदेखी… कांग्रेस का बड़ा आरोप, मंत्री जायसवाल ने किया पलटवार

वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा कि पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था केंद्र से संबंधित विषय है. जो जो समस्याएं हैं, उन पर ध्यान देना चाहिए. पूरे देश के युवा जागृति है. वहीं बैज के शिक्षा मंत्री के रील बनाने में व्यस्त रहने वाले बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा कि दीपक बैज रील के नेता है. उन्हें सार्वजनिक तौर पर भूपेश बघेल को अपना नेता मानने के लिए परेशानी होती है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *