BREAKING CG NEWS

नियमों के उल्लंघन पर सिरगिट्टी का OYO होटल सील, नगर निगम का एक्शन

Share this

बिलासपुर। नगर निगम ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को सिरगिट्टी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम ने इलाके के विभिन्न होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों के भारी उल्लंघन की पुष्टि होने पर एक होटल पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

जांच के दौरान टीम ने गुरु गोविंद सिंह मंगलम भवन, मुक्तिधाम चौक (मेन रोड, सिरगिट्टी) के पास संचालित ‘यश ब्रदर्स द गोल्डन स्टे’ होटल को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यह होटल ओयो (OYO) से संबद्ध है और इसका संचालन श्री पूरन सिंह व उनके भागीदार श्री नागेश्वर यादव द्वारा किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने होटल संचालकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों और बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी शिकायत मिलने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और नियमानुसार व्यवसाय का संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *