देश दुनिया वॉच

BSP Scrap Scam: BSP स्क्रैप घोटाले में बड़ा वार! फरार ठेकेदार के 12 बैंक खाते फ्रीज

Share this

BSP Scrap Scam: Big attack in BSP scrap scam! Freeze 12 bank accounts of absconding contractor.

 

BSP Scrap Scam: BSP लोहा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । आरोपी को आत्मसमर्पण करने के दवाब बनाने के लिए पुलिस ने मुख्य फरार आरोपी व ‘हिमांशु ब्रदर्स’ के संचालक हिमांशु खंडेलवाल के 12 बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस के अनुसार इतने सारे चोरी के लोहे को बिना किसी के सहायता के बाहर भेजना मुश्किल है इसलिए पुलिस अन्य संदिग्ध लोगों की भी जांच कर रही है।

भिलाई-3 पुलिस ने बीते 26 मई को बीएसपी के भीतर से 250 टन लोहा चोरी होने का भंडाफोड़ किया था। इस वीवीआईपी चोरी में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि ब्लास्ट फर्नेस-8 से मगडम तक फ्लू डस्ट परिवहन का ठेका संभालने वाली एजेंसी ‘हिमांशु ब्रदर्स’ के संचालक हिमांशु खंडेलवाल की इस घोटाले में मुख्य भूमिका थी। केस दर्ज होते ही हिमांशु फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस उसके करीबियों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *