देश दुनिया वॉच

इसे तुरंत रोक दें…Insta के पेड विज्ञापनों में चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर केंद्र सरकार का मेटा को नोटिस

Share this

नई दिल्ली। सरकार ने इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट (CSEAM) को लेकर मेटा को सख्त नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है जो CSEAM को बढ़ावा देते हैं या उन तक पहुंच आसान बनाते हैं। साथ ही तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के लिए भी कहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है।

क्या है मामला?

सूत्रों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों का इस्तेमाल कथित तौर पर यूजर्स को ऐसे बाहरी प्लेटफॉर्म पर भेजने के लिए किया जा रहा था जहां बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा गैर-कानूनी कंटेंट मौजूद था। सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। खासकर प्लेटफॉर्म के जरिए यौन शोषण वाले कंटेंट को एल्गोरिदम के जरिए बढ़ावा दिए जाने के आरोपों को।

तुरंत कदम उठाने का दिया निर्देश

सरकार ने मेटा को ऐसे मटीरियल के प्रचार और प्रसार को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़े गैर-कानूनी कंटेंट को फैलाने और उन तक पहुंच आसान बनाने के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच आया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *