BREAKING CG NEWS

504 करोड़ घोटाले की आंच IAS तक! CBI ने पंकज अग्रवाल को दबोचा, खुलेंगे कई राज

Share this

पंचकूला: चंडीगढ़ और पंचकूला से जुड़े IDFC फर्स्ट बैंक सरकारी फंड गबन मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी 22 जून को हुई. वो उस समय हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे. सीबीआई ने आरोपी पंकज अग्रवाल को पंचकूला अदालत में पेश किया. जहां से कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.

 

IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को दो दिन की पुलिस रिमांड

सीबीआई ने आरोपी आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. अब रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ कर पड़ताल को मजबूती दी जा सके. गौरतलब है कि हाल ही में सीबीआई पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये संबंधी घोटाले में आईएएस अधिकारी आरके सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *