Dinyar Tirandaz Death: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज (Dinyar Tirandaz) ने गुरुवार 11 जून, 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया गया है. उनके निधन पर कई स्टार्स ने शोक भी व्यक्त किया.
पारसी जोरोस्ट्रियन ने कंफर्म की एक्टर के निधन की खबर
अभिनेता दिनयार तीरंदाज (Dinyar Tirandaz) के निधन को लेकर जानकारी सबसे पहले पारसी जोरोस्ट्रियन्स वर्ल्डवाइड-द हैदराबादी पेज के फेसबुक पेज से एक पोस्ट शेयर की गई है. इसमें 90s के दिग्गज एक्टर को लेकर जानकार शेयर की गई है और उनके निधन की पुष्टि की गई है.
Read more:- Randhir Singh Death News: भारत को पहला शूटिंग गोल्ड दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन…
इस पोस्ट में लिखा गया, ‘स्व. रुस्तम तिरंदाज के भाई दिनयार तिरंदाज का निधन हो गया है.’ इस पोस्ट के साथ ही उनके अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी गई. गुरुवार की दोपहर 3.45 बजे ही बॉम्बे के वाडिया बंगली में ‘पैदस्त’ (अंतिम संस्कार की प्रार्थना) की गई.
दिनयार तीरंदाज का करियर
दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज (Dinyar Tirandaz) के करियर की बात करें, तो साल 1984 में फिल्म ‘दुनिया’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके अलावा वो ‘नुक्कड़’ और ‘ब्योमकेश बख्शी’ जैसे फेमस टीवी शोज में भी काम किया है. उन्हें टीवी शो ‘जबान संभाल के’ में मिस्टर केकी दारूवाला के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली थी. उनका ये किरदार सबसे पसंदीदा और यादगार रहा, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा ‘चलते चलते’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘क्या कहना’, ‘दिल है के मानता नहीं’ और ‘कमाल धमाल मालामाल’, ‘अलबेला’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसी फिल्मों भी उन्होंने काम किया था.

