BREAKING CG NEWS

Jammu Kashmir News: उरी में LoC के पास धमाका, भारतीय सेना के 2 जवान शहीद

Share this

Jammu Kashmir News:  श्रीनगर। जम्मू – कश्मीर में उरी के कमलकोट में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास जोरदार धमाका हो गया जिसमें सेना के दो जवान बलिदान होने की खबर है।

Read more :- ड्यूटी पर तैनात CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बलिदानी जवानों की पहचान महाराष्ट्र के ऐरोली के रहने वाले चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर के रहने वाले अर्जुन जाधव राजेंद्र के तौर पर हुई है। इस घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *