Raipur Traffic Alert: रायपुर। राजधानी रायपुर के हजारों वाहन चालकों को कुछ दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है । दरअसल, रेलवे प्रशासन ने गुढ़ियारी स्थित अंडरब्रिज-380 को 4 जून से 18 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान अंडरब्रिज से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अंडरब्रिज में कवर शेड और पाइप लाइन से जुड़े निर्माण कार्य किए जाने हैं। इसी वजह से रेलवे स्टेशन से गुढ़ियारी की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग 15 दिनों तक बंद रहेगा। इससे रोजाना इस रास्ते का उपयोग करने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।


