BREAKING CG NEWS

BKS Ray Passed Away: नहीं रहे पूर्व IAS बीकेएस रे, रायपुर एम्स में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Share this

BKS Ray Passed Away: छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया है। उनके निधन पर कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दें कि उनकी तबियत काफी समय खराब थी और उनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है।

1972 बैच के है अधिकारी

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के शुरुआती वर्षों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1972 बैच के अधिकारी रहे रे ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी स्पष्ट सोच, निर्णय क्षमता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रशासनिक सेवा में अलग पहचान दिलाई।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *