BREAKING CG NEWS

रायपुर पश्चिम में 67 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने किया भूमिपूजन

Share this

रायपुर – आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 7 क्षेत्र के अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 के क्षेत्र में विभिन्न 7 स्थानों कोटेश्वर नगर कोटा, मोतीलाल नगर, दंतेश्वरी मन्दिर के पास, समता फेस -2, अम्बेडकर चौक आदि स्थानों में भिन्न स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया, पाईप लाईन विस्तार आदि के लगभग 67 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नए विकास कार्य शीघ्र करवाने वहाँ पहुंचकर रायपुर पश्चिम वोविधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू, शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद श्रीमती रोनिता प्रकाश जगत, पार्षद श्री अमन सिंह ठाकुर, श्री आनंद अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में वार्ड 23 क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को शानदार सौगात दी.

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 7 जोन कमिश्नर को वार्ड 23 में स्वीकृति अनुसार तत्काल नए विकास कार्य स्थल पर प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर प्राथमिकता से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु सभी स्वीकृत नवीन विकास कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *