Chennai Airport Flight Fire: नई दिल्ली। चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। इस विमान में लगभग 280 यात्री सवार थे। इस बात की जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
उड़ान भरने की तैयारी में थी फ्लाइट
एतिहाद की यह फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी, तभी पायलटों ने आग देख ली। अधिकारियों ने आगे बताया कि इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और किसी को भी कोई चोट नहीं आई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और फ्लाइट रद कर दी गई।

