BREAKING CG NEWS

हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

Share this

Raipur: मैट्स यूनिवर्सिटी के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला हिंदी विभाग द्वारा बी.ए. और एम.ए. के कनिष्ठ छात्रों द्वारा अपने वरिष्ठ छात्रों के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल कार्यक्रम) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्रम के दौरान सृजित उत्साहवर्धक एवं भावनात्मक माहौल ने इसे सभी के लिए स्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग संास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें गीत, नृत्य एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया, इसके साथ ही विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्शायी।

इस समारोह में विगत वर्षों में विद्यार्थियों के द्वारा किए गये रचनात्मक गतिविधियों के आधार पर कई विद्यार्थियों को चयनित कर पुरूष्कृत किया गया जिसमें मिस्टर फेयरवेल के लिए आदित्य को चुना गया, वही मिस फेयरवेल का खिताब पल्लवी रेड्डी को मिला, इसी तरह मिस इवनिंग मसरत फातिमा, मिस्टर इवनिंग गौरव महेश्वरी , मिस्टर माचो वाजिद एवं मिस गॉर्जियस अलेफिया को रखा गया। समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं में ‘रॉन्ग आंसर ओनली खेल‘ में आदित्य ने प्रथम स्थान तथा लिव्यांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सृष्टि विजेता रही। वहीं पेपर फोल्ड प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पल्लवी एवं लिव्यांशु संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता एवं समग्र प्रदर्शन के लिए अंकित को ओवरऑल परफॉर्मेंस पुरूष्कार प्रदान किया गया।

हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने बताया कि प्रतिवर्ष विदाई समारोह का आयोजन विद्यार्थियों के द्वारा किया जाता है इस वर्ष भी बहुत ही उत्साह के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थित दी, पिछले 4-5 वर्षों के अनुभवों को साझा किया तथा वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापकगण डॉ. सुर्पणा श्रीवास्वत डॉ. छाया साव, कु. सुरभि सिंह, कु. प्रियंका गोस्वामी और सीता पाटले ने कार्यक्रम को सफल बनाने में आत्मीय सहयोग प्रदान किया।

मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय श्री गजराज पगारिया, महानिदेश श्री प्रियेश पगारिया , कुलपति डॉ. के.पी. यादव एवं कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ,उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ ने हिन्दी विभाग के इस सफलतापूर्वक आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *