CGBSE Class 10th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों को 99.00% अंक प्राप्त किए हैं।


