BREAKING CG NEWS

Raipur Crime :  16 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव

Share this

Raipur Crime :  रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है . बदमाशों ने 16 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कुश बाघ के रूप में हुई है.

सोमवार देर रात हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ आरोपियों ने दो नाबलिगों पर चाकू से प्राणघातक वार कर दिया. इसमें कुश बाघ की मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग साथी भी हमले में घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि काशीराम सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल का अस्पताल में इलाज जारी है.

परिजनों ने किया थाने में हंगामा

घटना के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घेराव कर दिया और न्याय की मांग करने लगे. इस बीच डीएसपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू थाने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की गई.

थाना प्रभारी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंचशील नगर के पास जोगी मोहल्ला में सोमवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच की यह घटना है. एक नाबालिग की चाक़ू से हत्या कर दी गई है. उसके एक और साथी पर भी हमला हुआ है. सिविल लाइन थाना में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी. संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. वारदात को अंजाम देने में 4 लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनसे पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद भी स्पष्ट हो सकेगा कि घटना का क्या कारण था.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *