BREAKING CG NEWS

पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में लगातार विकास, रायपुर उत्तर को 60 लाख की सौगात

Share this

रायपुर – रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई दिशा देते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक बार फिर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगभग 60 लाख रुपये के अधोसंरचना विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड में कुल 6 स्थानों पर सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने नारियल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों वार्डों में लगभग 30-30 लाख रुपये की लागत से ये विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन एवं जल निकासी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। साथ ही नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, सिविल लाइन वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *