Donald Trump Shooting: वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई है. राजधानी वॉशिंगटन DC में उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर गोली चलने की खबर सामने आई. इसके तुरंत बाद इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक मंच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही गोलियों की आवाज सुरक्षा एजेंसियों ने सुनी, वैसे ही US सीक्रेट सर्विट तुरंत एक्टिव हो गई. एजेंट्स ने तेज आवाज में अलर्ट देते हुए ट्रंप को स्टेज से हटाया और बाहर ले गए. उनके साथ उपराष्ट्रपति JD वेंस और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्हें भी तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाया गया.

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और कैबिनेट के सदस्य भी ठीक हैं. वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों के रेडियो मैसेज के अनुसार एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है. इससे पहले AP और AFP की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि डिनर के दौरान तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही आवाजें सुनाई दीं, तुरंत सुरक्षा एजेंसियां भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर तेजी से मंच तक पहुंचीं. कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें तेज आवाजों के बाद हॉल में हलचल देखी जा सकती है. हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.
Read more: Donald Trump का विवादित पोस्ट: भारत-चीन को बताया ‘नरक जैसी जगह’, इमिग्रेशन पर भड़का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
इस हमले के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, ‘D.C. में आज की शाम काफी हलचल भरी रही. सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया. उन्होंने तेजी और बहादुरी से कार्रवाई की. शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सुझाव दिया है कि हम ‘शो जारी रखें’, लेकिन मैं पूरी तरह से एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूँगा. वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे.’

