देश दुनिया वॉच

Raghav Chadha BJP Join: राघव चड्ढा समेत 3 सांसद BJP में शामिल, Nitin Navin ने दिलाई सदस्यता

Share this

Raghav Chadha BJP Join: नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इन सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

 

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था, “हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।”राघव चड्ढा ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यालय में उनसे मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने किया था ऐलान

इससे पहले राघव चड्ढा ने घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस कदम को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर कथित तौर पर उनका कद घटाए जाने की खबरों के कुछ ही हफ्तों बाद सामने आया है।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि हम राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।”

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *