BREAKING CG NEWS

बंगाल में BJP की बड़ी जीत का दावा, अमित शाह बोले- प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार

Share this

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के अगले दिन शुक्रवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और पहले चरण में ही भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत लेगी। बता दें कि पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ। शाह ने कहा कि पहले चरण में रिकार्ड मतदान हुआ है, जो बंगाल की जनता में परिवर्तन की इच्छा को दर्शाता है।

ममता सरकार पर साधा निशाना

इससे साफ संकेत मिलता है कि ममता बनर्जी की सरकार का समय समाप्त हो चुका है और बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग बिना डर के वोट डालने आए और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का असर नहीं पड़ा।

अमित शाह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, कानून-व्यवस्था की बदहाली और घुसपैठ जैसी समस्याओं का अंत भाजपा की सरकार बनते ही हो जाएगा। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और राज्य को विकास का नया माडल देगी। शाह ने यह भी कहा कि बंगाल से हर घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा और ‘लव जिहाद’ व ‘लैंड जिहाद’ जैसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगेगा।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *