BREAKING देश दुनिया वॉच

West Bengal Election 2026: पहले चरण की वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में बम हमला, कई लोग घायल

Share this

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच मुर्शिदाबाद जिले से हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। जिले के नौदा इलाके में अज्ञात हमलावरों द्वारा देसी बम फेंके जाने से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

मतदान प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा की यह पहली बड़ी घटना है, जिसके बाद चुनाव आयोग और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने अचानक भीड़ को निशाना बनाकर बमबाजी की, जिससे मतदान केंद्र के आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

घायलों का इलाज जारी

घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके। फिलहाल हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस हमले ने चुनावी शांति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *