BREAKING CG NEWS

CG NEWS: भाषा बनी रुकावट! सरगुजिया बोलने पर बच्चे को स्कूल में नहीं दिया एडमिशन, जानिए पूरा मामला

Share this

CG NEWS: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि वहां  सरगुजिया भाषा बोलने के कारण एक 4 साल के बच्चे को निजी स्कूल में एडमिशन देने से इनकार कर दिया गया। यह पूरा मामला सौरंग किड्स एकेडमी का है।

अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चे को स्कूल में एक सप्ताह तक डेमो क्लास में रखा गया, लेकिन बाद में यह कहकर एडमिशन देने से मना कर दिया गया कि बच्चा सरगुजिया भाषा बोलता है, जिससे अन्य बच्चे भी प्रभावित हो सकते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

टीएस सिंहदेव का बयान

इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यदि सरगुजा में ही सरगुजिया भाषा बोलने पर बच्चे को एडमिशन नहीं दिया जा रहा है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे स्कूल को तत्काल बंद कर देना चाहिए।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *