CG NEWS देश दुनिया वॉच

Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय पर कसा शिकंजा, बिना अनुमति रोड शो के आरोप में 3 FIR दर्ज

Share this

Tamil Nadu Election 2026: नई दिल्ली। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय और पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई चुनाव पर्यवेक्षकों और फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि, इस पार्टी ने बिना अनुमति लिए रोड शो किया, उसमें भी भारी संख्या में लोग जुटाए गए, और यातायात सहित आम जनता के लिए परेशानी पैदा की गई।

इसके साथ ही एक अलग घटना में, नुंगमबक्कम पुलिस ने वल्लुवर कोट्टम के पास बिना अनुमति के रोड शो करने के आरोप में विजय और थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार जेसीटी प्रभाकरन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रचार नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया है। पश्चिम माम्बलम में, माम्बलम पुलिस ने विजय, टी नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एन आनंद और दक्षिण चेन्नई जिला पदाधिकारी अप्पुनु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारी संतोष कुमार ने दर्ज कराई है। इसी तरह, वेपेरी पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए रोड शो आयोजित करने के आरोप में विजय और एग्मोर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार राजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रचार गतिविधियों के लिए विशिष्ट शर्तों के अधीन अनुमति दी गई थी, जिसमें भीड़ के आकार की सीमा, रोड शो पर प्रतिबंध और यह सुनिश्चित करना शामिल था कि आम जनता की आवाजाही में कोई बाधा न आए। इन शर्तों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ये मामले दर्ज किए गए। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *