BREAKING CG NEWS

Vedanta Power Plant Incident Update: मृतकों संख्या बढ़कर हुई आठ, दो दर्जन से अधिक मजदूरों का इलाज जारी

Share this

Vedanta Power Plant Incident Update: सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार अब इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 3 से बढ़कर 8 हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर अभी भी घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए इस धमाके के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसा इतना भयानक था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

रायगढ़ में चल रहा घायलों का इलाज

हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद प्लांट गेट के बाहर मजदूरों और परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। लोग नारेबाजी कर रहे हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *