रायपुर/सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित Vedanta Power Plant में कल बेहद ही दर्दनाक घटना हुई। जिससे पूरे प्रदेश को झंझोर कर रख दिया। दरअसल, कल प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे ने कई जिंदगियां खत्म कर दी । अब तक 14 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
मजिस्ट्रियल जांच का आदेश
वहीं घटना को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है । मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। कलेक्टर Amrit Vikas Topno ने डभरा एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
मुआवजे का ऐलान
बता दें कि हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर भी सहमति बनी है। वहीं प्रदेश के राज्य सरकार ने घटना को लेकर दुख जताया है । उन्होंने ने भी राहत पैकेज का ऐलान करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
कांग्रेस ने बनाई जांच समिति
वहीं अब हादसे की जांच को लेकर कांग्रेस ने भी जांच समिति गठित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij के निर्देश पर पूर्व मंत्री Jaisingh Agrawal के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम घटना की जांच कर ये अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्लांट में अचानक बॉयलर फट गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

