CG WEATHER : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज गर्मी का असर रहा, वहीं दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
बस्तर और सरगुजा संभाग में हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।

