Delhi Assembly Bomb Threat: Threat to Blow Up Delhi Assembly; Panic Ensues Ahead of Budget Session
Delhi Assembly Bomb Threat: राजधानी में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्धारित बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले यह धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी भरा मेल खालिस्तानी समर्थक से आया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को उनके पर्सनल ई-मेल पर दो धमकी भरे ईमेल सुबह 7:28 और 7:49 बजे मिले। यह दूसरा मौका है जब उनको ऐसी धमकी मिली है।
सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं का जिक्र किया गया है
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

