BREAKING CG NEWS

CONGRESS BREAKING: सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी, भूपेश बघेल और पायलट को नई जिम्मेदारी

Share this

CONGRESS BREAKING: Sukhdev Bhagat appointed Chhattisgarh in-charge; new responsibilities for Bhupesh Baghel and Pilot.

CONGRESS BREAKING: रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी बदले हैं। सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। सुरजेवाला को कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।इसके अलावा डॉ. सिरीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्रप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।

तीन नेताओं की जिम्मेदारी समाप्त

कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिव/प्रभारियों के योगदान की सराहना करते हुए जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर को उनकी मौजूदा प्रभारी जिम्मेदारियों से मुक्त किया है। वहीं मुकुल वासनिक AICC महासचिव के पद पर बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारी से बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई रणनीति और नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों और सरकार के खिलाफ पार्टी के आंदोलनों में नए प्रभारी की भूमिका अहम मानी जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *