BREAKING CG NEWS

CG NEWS: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन हिरासत में!

Share this

CG NEWS: Social media influencer Soma Dewangan detained!

CG NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर सोमा देवांगन को पकड़ा। इसके बाद पुलिस उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।

मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में रायपुर महापौर मीनल चौबे को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत के अनुसार, संबंधित वीडियो को फेसबुक, एक पोर्टल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए प्रसारित किया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में एक युवक द्वारा महापौर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही महिलाओं के प्रति भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायत में कहा गया कि आपत्तिजनक हिस्सों को हटाए बिना वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

मामले में पुलिस से वीडियो के मूल स्रोत का पता लगाने और उसके निर्माण तथा प्रसारण से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की गई है। इसके अलावा वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग भी शिकायत में की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, किसी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ अभद्र भाषा का सार्वजनिक प्रसारण उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। इसी आधार पर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित वीडियो मूल रूप से किसने तैयार किया था, उसका स्रोत क्या था और इसे सोशल मीडिया पर किन-किन माध्यमों से प्रसारित किया गया। जांच में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर वीडियो से जुड़े लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस की जांच में यदि वीडियो के निर्माण या प्रसारण में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल सोमा देवांगन को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *