Sarbananda Sonowal Strikes a Rebellious Stance in Assam; Letter Exposes Growing Internal Strife Within the BJP
गुवाहाटी: असम भाजपा में बढ़ते आंतरिक कलह अब विस्फोटक मोड़ पर पहुँच गई है। असम में सर्वानंद सोनोवाल के बगावती तेवर दिखाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है की असम की वर्तमान राजनीतिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक और विस्फोटक मोड़ पर पहुँच चुकी है। जिस भाजपा को वर्षों के संघर्ष, समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता से खड़ा किया गया था, आज वही पार्टी अपने मूल स्वरूप से भटककर गहरे संकट में फंसती जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में कांग्रेस से आए नेताओं को मिल रही प्राथमिकता ने समर्पित कार्यकर्ताओं को हाशिये पर धकेल दिया है।
कार्यकर्ताओं में बढ़ते असंतोष और केंद्रीय नेतृत्व की चुप्पी ने आगामी राजनीतिक समीकरणों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले समय में असम की राजनीति कौन से दिशा में जायेगी ये वक़्त ही बताएगा।

