Temple Ropeway Accident: Major Mishap During Navratri; 8 Devotees Injured After Ropeway Snaps at Temple
Mandir Ropeway Accident : जिले में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा रोपवे अचानक टूट गया। इस हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
तार टूटने की इस घटना ने रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

