BREAKING देश दुनिया वॉच

Assam Vidhan Sabha Election 2026: बीजेपी ने जारी की पहली सूची…

Share this

Assam Vidhan Sabha Election 2026: नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।

 

 

असम में 9 अप्रैल को चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव का परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा। असम के अलावा इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 4 मई को ही सामने आएंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *