बी.एस.एन.एल. 25 वर्ष पूर्ण, रजत जयंती पर महाप्रबंधक ने प्रेस वार्ता कर बताई व्यावसायिक क्षेत्र की उपविधियां

बिलासपुर
बी.एस.एन.एल. बिलासपुर के महाप्रबंधक 25 वर्ष पूर्ण करने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि
बी.एस.एन.एल व्यावसायिक क्षेत्र की उपविधियां, वर्तमान में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग ₹37,000 करोड की लागत से से स्वदेशी तकनीक पर आधारित 97,500 से अधिक मोबाइल 46 टावरों का दिनांक 27.09.2025 की राष्ट्र को समर्पित किया भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल ही गया है जिनके पास पूर्णत स्वदेशी 4G/5G तकनीकी स्टेक उपलब्ध है। भारत इस श्रेणी में पांचवा देश है। भारत के अलावा स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया ही टेलीकॉम नेटवर्क के लिए हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेर बनाते है । यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता (Techno-Self-reliance) को सशक्त बनाती है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की नई उंचाई करती है।
इस परियोजना के अंतर्गत
================
* 92,600 से अधिक 40 साइटें भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा स्थापित की गई है।
* 18,900 से अधिक 40 साइटें डिजिटल भारत निधि से वित्तपोषित है।
> इन टावरों के माध्यम से लगभग 26,700 दूरस्थ सीमावर्ती एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित गाँवो को जोड़ा गया है।
> इससे 20 लाख से अधिक नए उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवाएँ उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से, ये सभी टावर सौर ऊर्जा से संचालित है, जो इन्हें भारत का अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन टेलीकॉम साइट्स क्लस्टर बनाता है। यह सतत् अवसंरचना (Sustainable infrastructure) की दिशा में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
2. स्वदेशी 4G सेवाओं के क्षेत्र में, बिलासपुर व्यवसायिक क्षेत्र (बिलासपुर, रायगढ़ एवं सरगुजा प्रचालन क्षेत्र) अब तक 1133 बीटीएस को 4G में अपग्रेड कर चुका है। फेज IX-2 के तहत 844 मौजूदा टॉवरों में से 791 को स्वदेशी 4G में अपग्रेड किया गया है, जबकि डिजिटल भारत निधि DBN (USOF) परियोजना के अंतर्गत 476 टॉवरों में से 342 को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है।
2024-25 में बिलासपुर व्यवसायिक क्षेत्र में मोबाईल के लगभग 1,54,106 उपभोक्ता जोड़े गये जिसमें 56,495 MNP के माध्यम से अन्य ऑपरेटरों से आये। इस वित्तीय वर्ष में अब तक बिलासपुर व्यवासायिक क्षेत्र ने 36,276 नये मोबाईल कनेक्शन जोडे, जिनमें से 5500 ग्राहक MNP के माध्यम से अन्य ऑपरेटरों से आये है।
3, बिलासपुर व्यवसायिक परिक्षेत्र की जनता को 4G सेवा का अनुभव करने के लिए बीएसएनएल में नए एमएनपी ग्राहकों के लिए केवल एक रुपए में फ्रीडम प्लान लॉन्च किया था जिसके तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डाटा अनलिमिटेड वॉयस कॉल 100 एसएमएस 30 दिनों की वैद्यता के साथ 1 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक दिया गया इस फ्रीडम प्लान के तहत बिलासपुर वायसैक परिक्षेत्र में, 18877 अंबिकापुर 8194 बिलासपुर 6910 एवं रायगढ़ 3773 ग्राहक जुड़ेहैं
4,, बिलासपुर व्यवसायिक परिक्षेत्र में FTTH ग्राहकों की संख्या 12631 अंबिकापुर 2683 बिलासपुर 693 3009 के
महत्वपूर्ण आंकडे पर पहुंच गई है अंबिकापुर और रायगढ़ ऑपरेशनल एरिया में सभी वायर लाइन ग्राहकों को फाइबर मीडिया पर स्थानांतरित कर दिया गया है जिससे ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड कम लेटेंसी और बेहतर सुरक्षा मिल रही है बिलासपुर में यह कार्य प्रगति पर है।
5. भारतनेट परियोजना के अंतर्गत ऑप्टिकल फाइबर द्वारा बिलासपुर व्यावसायिक क्षेत्र के 755 ग्राम पंचायतों (बिलासपुर-169. रायगढ़-197. सरगुजा-389) एवं 216 स्कूलों (बिलासपुर-105. रायगढ़-41, सरगुजा-70) को इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है, जिससे बीएसएनएल दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में हाईस्पीड इंटरनेट प्रदान कर रहा है एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गर्वर्नेस और आर्थिक विकास को गति देने का महत्वपूर्ण साधन भी बन रहा है । इस परियोजना से गाँवो के लोग डिजिटल सेवाओं का लाभ ले रहे है।
6. बी.एस.एन.एल. (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने Enterprise business (EB) के क्षेत्र में कई प्रमुख कार्य किये है इसमें Campus, Wifi, LAN, Network के बिजनेस शामिल है। बी.एस.एन.एल. अपनी मूलभूत सेवाओं के साथ ही संबंधित सेवायें WiFi, एवं SIP/IP-EPABX, IT LAN Networking की सेवायें संस्थानों को प्रदान करता है। बैंक, पोस्ट ऑफिस, की सुचारू कार्य प्रणाली के लिए बी.एस.एन.एल. की लीज्ड लाईन सेवाओं का उपयोग किया जा रहा है। हाल ही में बी.एस.एन.एल. ने अपनी वाई फाई सेवा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) बिलासपुर में प्रदान किया है।
7. बी.एस.एन.एल. ने इस वर्ष राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा सहित कई नई सेवायें आरंभ की है, जो FTTH ग्राहकों को भारत में कहीं भी उच्च गति इंटरनेट का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करती है। जनवरी 2025 से बी.एस.एन.एल. ने अपने FTTH ग्राहको के लिए IFTV/IPTV सेवा शुरू की है, जिससे 300 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का आछनंद लिया जा सकता है ।
8. बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं के लिए E-sim सेवाएँ जल्द ही उपलब्ध कराई जायेगी।

