रायपुर – विगत दिवस रविवार 07 सितंबर को कर्माधाम कृष्णा नगर, कर्मा मंदिर परिसर रायपुर के सभा स्थल में नव निर्वाचित प्रदेश साहू संघ के
सभी पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ, इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष माननीय डॉ. नीरेंद्र साहू जी, माननीय सत्यप्रकाश साहू जी, माननीय डॉ. तिलक साहू जी, माननीया साधना साहू जी प्रदेश उपाध्यक्ष, माननीय डॉ. सुनील साहू जी माननीया श्रीमती चंद्रवती साहू जी संगठन सचिव, संयुक्त सचिव माननीया बीना साहू जी, माननीय प्रदीप साहू जी का सम्मान समारोह शहर जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री केशव राम साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमे समस्त कार्यकारीणी सदस्यों में श्री पूनम कुमार साहू जी वरिष्ठ सलाकार, श्री रघुनाथ साहू सभापती, नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, याद राम कार्यकारी अध्यक्ष, उधो प्रसाद महासचिव, अश्वनी साहू, चंद्रशेखर, रामबगस, देवकुमार, सोमनाथ, किरण दीदी, उपाध्यक्ष, तोरण लाल कोषध्यक्ष, परमेश्वर कार्यालय सचिव, के पी साहू, तृष्णा साहू, अश्वनी साहू संगठन सचिव, तोषण, चेतन सिंह, अजय साहू, जतेश्वरी सयुक्त सचिव, खुशी साहू एवं महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, देवदत्त साहू व युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा रायपुर शहर के समाज सेवी गण बहुतायत में उपस्थित रहे। आभार समारोह में
रायपुर जिला अध्यक्ष माननीय केशव साहू जी, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष माननीय देवनाथ साहू जी, युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री देवदत्त आर्या जी, युवा प्रकोष्ठ सचिव श्री प्रवीण साहू जी सहित अनेक सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समाज के प्रणेता, उज्ज्वल भविष्य निर्माता हमारे आदरणीय शिक्षकों को भी सम्मानित कर उन्हें कृतज्ञता का स्नेहिल उपहार अर्पित किया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सामूहिक आभार और समाजजनों की व्यापक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि साहू समाज एकजुट होकर अपने सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक मूल्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम संचालन के पी साहू ने किया यह जानकारी श्री अश्वनी साहू संगठन सचिव ने दिया।




