*प्राकृतिक संतुलन में पशुधन की भूमिका महत्वपूर्ण – माया रूपेश कंवर*

बिलासपुर/पाली (वॉच ब्यूरो)कोरबा जिला स्थित विख. पाली में विकासखंड स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनियां एवं पशु मेला का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों पशुपालक शामिल हुए ।और अपने पशुओं का पंजीयन कराया साथ गौवंशी, भैंसवंशी पशुओं का खुरहा चपका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर शामिल हुई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज और पर्यावरण के लिए पशु-पक्षी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि वे प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं, बीज फैलाते हैं, परागण करते हैं, कीटों को नियंत्रित करते हैं और प्रदूषण व मृत जीवों को साफ करके पर्यावरण की सफाई में सहायक होते हैं। पशु-पक्षी खाद्य श्रृंखला का हिस्सा हैं। और पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता के लिए आवश्यक हैं, जिससे मानव जीवन और प्रकृति की विविधता व सुंदरता बनी रहती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपं उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति, विशिष्ट जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह जगत, सभापति दिलीप कंवर, सभापति अंशुल पैकरा, जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
