
नायडू डांस क्लास एवं बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के सहयोग से निर्धन लोगों को खाद्य सामग्री एवं कपड़ा वितरण किया
यु मुरली राव
मानव सेवा ही माधव सेवा का प्रण लेते हुए प्रति सप्ताह अनुसार इस आठवें सप्ताह में रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के पास गरीबों को कपड़ा एवं फुट पैकेट वितरण किया गया। बुधवारी बाजार के नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट नितिन छाबड़ा स्टील एंपोरियम सुरेंद्र अजमानी जय हिंद साइकिल स्टोर पोशाक गारमेंट्स रमेश भोजवानी सोहन सोनी मेटल राकेश सोनी एमके मेटल मनोज सोनी तिवारी जी तेजानी ब्रदर्स के प्रोपराइटर सुदीप तेजानी एवं शाकची क्लास स्टोर के हार्दिक तेजानि के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष गोस्वामी जी भी उपस्थित उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया उन्होंने गरीबों एवं निर्धन परिवारों को कपड़ा, फुट पैकेट वितरण किया
स्नेहा पेंडलवार जी की तरफ से प्रति सप्ताह फूड का पैकेट दिया जाता है एवं शशी पटेल मैडम भी इस समय उपस्थित होकर सामाजिक कार्य मे सहयोगी रही। बुधवारी बाजार के सभी व्यापारी सदस्यों ने कहा कि यह सामाजिक कार्य निरन्तर करने का प्रयास व्यापारी संघ करेगा, नायडू डांस क्लास के हरि नायडू यह पुनीत कार्य प्रारंभ किया है उनको साधुवाद एवं बधाई के पात्र हैं अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सहयोग प्रदान करते हैं उनकी सेवा भावना की हम प्रशंसा करते हैं।
