BREAKING NEWS:गौशालाओं की सब्सिडी में इजाफा…अब हर मवेशी के लिए 35 रुपए का अनुदान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि इजाफा करते हुए 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने या घोषणा की है।