बीजेपी ने भूपेंद्र सवन्नी और सौरभ सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर। भाजपा की हुई महत्वपूर्ण बैठक में बैठक में नगरी निकाय पंचायत चुनाव के लिए चर्चा हुई । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को नगरी निकाय और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है। मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि लगातार दो दिनों से संगठन का महापर्व प्रारंभ है। इस दौरान सभी संभागों की चर्चा की गई। सदस्यता अभियान में अच्छा परफॉर्मेंस पर किरण सिंह देव ने कहा कि बीजेपी सभी कार्यकर्ता ने अपना संपूर्ण समय दिया है सभी के लिए सम्मान के कार्यक्रम किए जाएंगे जिलों में मंडल में सम्मान किया जाएगा