BREAKING CG NEWS

Bilaspur-Kolkata Flight: समय बदला तो घटे यात्री! अब बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद करने की तैयारी

Share this

Bilaspur-Kolkata Flight: Passenger numbers dropped after schedule change; now, plans are underway to discontinue the service.

बिलासपुर। बिलासपुर-कोलकाता हवाई सेवा (Bilaspur Kolkata Flight Row) को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सेवा बंद किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे बिलासपुर के हितों के साथ अन्याय बताया है। समिति ने राज्य विमानन निदेशालय द्वारा एलायंस एयर को सेवा बंद करने के निर्देश दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है

समय बदला तो घटे यात्री

समिति का आरोप है कि अप्रैल में उड़ान का समय बदलकर अंबिकापुर से जोड़ने के बाद यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई और अब इसी आंकड़े को सेवा बंद करने का आधार बनाया जा रहा है। समिति के अनुसार दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच बिलासपुर से कोलकाता के बीच संचालित 33 उड़ानों में 1335 यात्रियों ने सफर किया था। यह अवधि सीधी और सुबह की उड़ान वाली थी।

इसके बाद राज्य शासन के प्रस्ताव पर उड़ान का समय सुबह से बदलकर दोपहर कर दिया गया और इसे अंबिकापुर होकर संचालित किया जाने लगा। समिति का कहना है कि इससे यात्रा अवधि करीब चार घंटे हो गई। अंबिकापुर से अपेक्षाकृत कम यात्री मिलने के बावजूद यह व्यवस्था जारी रही।

Flight Emergency Landing: हवा में फेल हुआ इंजन, बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

764 यात्रियों की गिरावट का आंकड़ा

समिति ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान 33 उड़ानों में केवल 571 यात्रियों ने कोलकाता की यात्रा की। यानी पिछले आंकड़े की तुलना में 764 यात्री कम हुए। समिति का आरोप है कि अब इसी कम यात्री संख्या को आधार बनाकर राज्य विमानन निदेशालय ने एलायंस एयर को सेवा बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *