बिलासपुर वॉच

खारुन नदी के पास अधेड़ महिला का शव मिला, हत्या या आत्महत्या पुलिस तफ्तीश जारी

Share this

खारुन नदी के पास अधेड़ महिला का शव मिला, हत्या या आत्महत्या पुलिस तफ्तीश जारी

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, और रोजाना अप्रिय घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं। कभी चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं, तो कभी हत्या जैसी गंभीर वारदातें। पुलिस का भय अब लोगों के मन से धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। रविवार को मोपका चौकी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में एक रहस्यमय घटना ने स्थानीय निवासियों को चौंका दिया। खारुन नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक शव सड़ी-गली अवस्था में मिला, जो 15 से 20 दिन पुराना है। शव इतनी बुरी तरह से सड़ चुका था कि वह सूखकर ढांचे के रूप में बदल गया था। इस दृश्य ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की स्थिति का निरीक्षण किया और तफ्तीश शुरु की। पुलिस ने बताया कि शव एक महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। शव के पास महिला के कपड़ों का एक गट्ठा भी बरामद किया गया है, जो इस घटना की रहस्यमयता को और बढ़ा रहा है। शव की पहचान और घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। चूंकि शव काफी सड़ा-गला था, हत्या या आत्महत्या की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *