किरंदुल

दसवीं बोर्ड में फिर छात्राओं ने मारी बाजी,त्रितिक्षा और पलक माकन ने मारी बाजी

Share this

दसवीं बोर्ड में फिर छात्राओं ने मारी बाजी,त्रितिक्षा और पलक माकन ने मारी बाजी

धीरज माकन
किरंदुल। आई सी एस सी 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के वार्षिक परिणाम सोमवार को सुबह 11 बजे घोषित कर दिए गए जिसमे किरंदुल स्तिथ प्रकाश विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा,घोषित परिणामों में किरंदुल की छात्रों ने एक बार पुनः बाजी मारते प्रवीणता सूची में अपना नाम दर्ज किया।

प्रकाश विद्यालय किरंदुल की छात्रा त्रितिक्षा बघेल ने 90.4 अंक हासिल कर प्रथम स्थान ग्रहण किया वंही पलक माकन ने 88.2 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रही बताया जा रहा है कि सभी विषयो के अंकों के आधार पर पलक माकन ओवर आल टोपर रही।,वंही सूर्याप्रकाश 85.6 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।शाला प्राचार्य फादर फिलिप अब्राहम ने बताया कि इस दफा कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था जिसमे 39 विद्यार्थियों ने प्रथम डिवीज़न में उत्तीर्ण किया 2024 के 10 वीं बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने बाजी मार कर नगर और अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रय विद्यालय प्राचार्य और शिक्षकों को दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *