पॉलिटिकल वॉच

भाटापारा गुडेलिया मे मुख्यमंत्री से मीडिया ने पूछा सवाल

Share this

भाटापारा गुडेलिया मे मुख्यमंत्री से मीडिया ने पूछा सवाल

भाटापारा:- रायपुर लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के प्रचार कार्यक्रम के तहत भाटापारा के ग्राम पंचायत गुडेलिया मे छत्तीसगढ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने जन सभा को संबोधित किया।मिडिया के द्वारा मुख्य मंत्री से पुछा गया की छत्तीसगढ प्रदेश मे स्वामी आत्मानन्द स्कुल निःशुल्क चल रही थी लेकिन भाजपा के सरकार बनते ही शुल्क लगने लगा क्या मोदी जी का शिक्षा पर कोई गारंटी नही है ? जिस पर मुख्य मंत्री ने दिया गोल मोल जवाब देकर पल्ला झाड लिया ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को रायपुर संसदीय सीट के भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गुडेलिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। खासकर उन्होंने गांधी परिवार पर भी आक्रमण किया। कहा, कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना ही है। उन्होंने कहा, जनता के वोट से भाजपा जनकल्याण की योजनाएं बनाती है और कांग्रेस घोटाले करती है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासन के पांच वर्षों की कमियां गिनाई। तीन महीने में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में कीये गए कार्य बताए..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही गरीब, किसान, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और युवा का कल्याण कर सकते है। कांग्रेस का तो एक मात्र उद्देश्य है युवराज को लांच करना और परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना। उन्होंने कहा गरीब को जनधन खाते, पक्का आवास, गैस सिलिंडर, निशुल्क राशन, उपचार की सुविधा सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही दे सकते हैं। वे एक गरीब के बेटे हैं, इसलिए गरीब की जरूरत समझते हैं। कांग्रेस के लोग कहते थे राम मंदिर नहीं बन सकता, लेकिन जनता के सहयोग से मंदिर भी बना और 370 भी हट गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राचीन काल में भारत विश्व गुरु था, एक बार फिर हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं,इसलिए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना अत्यंत आवश्यक है।
साय ने कहा कि तीसरे चरण के लिए सात मई को होने वाली वोटिंग में रायपुर लोकसभा समेत सभी सात सीटों पर प्रदेश की जनता कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनाने के इस उत्सव में कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में पांच साल कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए भ्र्ष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त भेज दी गई है, कांग्रेस के लोग भी खाते चेक कर लें।
साय ने कहा कि भाजपा आपके हर वोट से जनकल्याण की स्कीम बनाती और उसे लागू करती है जबकि कांग्रेस आपके वोट से स्कैम करती हैं।
कार्यक्रम को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देंव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास एवं जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर उसे संवारने का कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील भाजपा सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आर्थिक रूप से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का कार्य किया है, जिसमें महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ कांग्रेसियो एवं अधिवक्ताओ ने भाजपा मे प्रवेश किया। जिसमे लष्मी नारायण शर्मा, नारायण यदु, अभिषेक मोदी, अमरजीत सलूजा ने सैकड़ो साथियों के साथ एवं अधिवक्ता संघ से जितेंद मिश्रा, उमेश शर्मा, माधव साव, सहित 35 अधिवक्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया..

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *