मैनपुर

भाजपा मंडल मैनपुर चुनाव प्रभारी पारस ठाकुर भाजपा को जीताने गांव गांव कर रहे जनसंपर्क

Share this

भाजपा मंडल मैनपुर चुनाव प्रभारी पारस ठाकुर भाजपा को जीताने गांव गांव कर रहे जनसंपर्क

विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए भाजपा की सरकार है जरूरी – पारस ठाकुर

पुलस्त शर्मा मैनपुर – महासमंुद लोकसभा क्षेत्र के बिंद्रानवागड़ विधानसभा मैनपुर मंडल के ग्राम जडापदर, जिडार एवं तुहामेटा में मैनपुर मंडल चुनाव प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा आज मंगलवार को जनचौपाल लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया साथ ही आगामी 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को बहुमत के साथ जीताने अपील किया गया।

इस दौरान मंडल चुनाव प्रभारी पारस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने जनघोषणा पत्र को मोदी की गारंटी-2024 नाम दिया है, क्योंकि मोदी की गारंटी की सभी वादे केंद्र की सरकार ने पूरे किए है महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 रूपये हर माह मिल रहा है किसानो को बकाया बोनस दिया गया है आवास का सपना साकार हुआ है इस बार भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता केंद्र की मोदी गारंटी पर विश्वास करते हुए छत्तीसगढ के सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनायेगी। श्री ठाकुर ने आगे कहा सबका साथ-सबका विकास के मूत्र मंत्र के साथ केंद्र की मोदी सरकार 10 साल तक एक नए भारत को गढ़ने का काम किया है। हमारे लिए यह चुनाव किसी को हराने का नही, बल्कि विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए है अधिकांश देशवासियों को साथ लाने का है ये चुनाव अपने पिछले सभी चुनावों में मिली जीत की लकीर और अधिक बड़ा करने का है। इस दौरान गांव गांव बैठक लेकर भाजपा नेताओं ने महासमुंद लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी को कमल के फूल 3 नंबर में बटन दबाकर भारी बहुमत से विजई बनाने के लिए आवाहन किया । कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप साहू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी नेताम, भाजपा जिला मंत्री सरिता ठाकुर, मंडल मंत्री सुहागा पाड़े, ऋतु ध्रुव, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, महामंत्री पुलस्त शर्मा, हरिनाथ यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर, जनपद सभापति मनोज मिश्रा, जनपद सदस्य डाकेशवर नेगी, संतोष यादव, रोहित ध्रुव, महेश सिन्हा, भीम सिंह निषाद, मानसिंह निर्मलकर, जीवन सिन्हा, लेखबाई पांडे, जामवंती पांडे, मिंत्रा बाई मरकाम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *