BREAKING CG NEWS

CG WEATHER: अकवान तूफान पड़ा कमजोर, फिर भी छत्तीसगढ़ पर मंडरा रहा बारिश का खतरा!

Share this

CG WEATHER: Cyclone Akwan weakens, yet the threat of rain looms over Chhattisgarh!

CG WEATHER: रायपुर. रायपुर. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दिया. प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

 

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान अकवान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ 20 नवंबर को कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल गया. यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. अगले कुछ घंटों में इसके और कमजोर होकर अवदाब और फिर स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है. मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, दो दिन भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

खासतौर से बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा दो दिन बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *