बिलासपुर वॉच

ई-रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

ई-रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.04.2024 को प्रार्थी अशोक कुमार धीवर निवासी ग्राम कोसा थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा द्वारा दिनांक 01.04.24 को ई-रिक्शा में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी पंचलाल से मारपीट कर प्रार्थी को चाकू से जांघ पर वार करने और 2 मोबाइल लूट कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 135/ 2023 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(ips) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार(ips) को दी गई जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हु तत्काल संज्ञान में लेकर अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में तत्काल ई रिक्शा एव आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर घटना के तीन दिनों भीतर ही आरोपी विधि से संघर्षरत बालक एवं संदेही अजय इंगोले को पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसका नाम पता पूछने पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी अजय इंगोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन ई रिक्शा एवं लूटे गए मोबाइल को बरामद किया गया है। आरोपी तथा विधि से संघर्षरत बालक से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर, गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा उप निरीक्षक दिनेश शर्मा , सहा.उप.निरी. भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अजय शर्मा , धीरेंद्र सिंह , गुनालाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *