भटगांव

भटगांव पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, महिला से एक डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Share this

भटगांव पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, महिला से एक डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़-नरेश चौहान/

भटगांव: महिला को डरा धमका कर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर की शाम के वक्त आरोपी श्रवण कुमार यादव महिला के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार यादव ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी । परिजनों के घर पहुंचने पर महिला ने अपनी आप बीती घर वालों को बताई। जिसके बाद भटगांव थाने में मामले की शिकायत की गई । थाना प्रभारी अमृत भार्गव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 425, 506, 323, 376 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। आरोपी की पतासाजी में लग गई। इस दौरान आरोपी भागने के फिराक में था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *