प्रांतीय वॉच

19 दिसंबर को दुबई में आयोजित होगा आईपीएल ऑक्शन, छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी भी होंगे शामिल

Share this

रायपुर: दुनिया की सबसे आमिर क्रिकेट लीग IPL का ऑक्शन शुरू होने वाला है। इस लीग के जरिये देशभर सहित विदेशी क्रिकेटर्स ने भी अपना करियर
चमकाया है, इस लीग को लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित रहते हैं. आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

बता दें कि आईपीएल ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है। इन 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 2 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। लिस्ट में कुल कैप्ड खिलाड़ी 116 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 215 हैं.

वहीं इस लिस्ट में तीन खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भी शामिल हैं। अमनदीप खरे, शुभम अग्रवाल, शशांक सिंह को जगह मिली है। जबकि मध्यप्रदेश के भी 6 खिलाड़ी शामिल हैं। जिनके नाम अक्षत रघुवंशी, सारांश जैन, अश्विन दास, कुलवंत केजरोलिया, सौमी पांडेय, मोहम्म्द अर्शद खान हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *