बिलासपुर

संजय दुबे को मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Share this

संजय दुबे को मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

 सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष पं. संजय दुबे को अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय ने उनकी सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए डिलीट डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। डॉ. दुबे अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्थान रोटरी क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पं. भागवत प्रसाद दुबे के पुत्र और सीएम दुबे पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के चेयरमैन हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 5 हजार से अधिक छात्र हैं। कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ, महिला सशक्तिकरण, समुदाय सहित विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। गांवों को गोद लेकर वहां का विकास कर रही है। डॉ. दुबे आरयूसीसी के पूर्व सदस्य भी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *