रतनपुर

शासकीय शराब दुकान लखराम के कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया

Share this

शासकीय शराब दुकान लखराम के कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया

रतनपुर/ वासित अली –रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लखराम के शासकीय शराब दुकान मे ग्राहकों से हो रहे दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है दुकान के कर्मचारी आकाश भोई द्वारा ग्राहकों से आए दिन बदतमीजी करते रहता है जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आकाश भोई गाली गलोज करते दिखाई दे रहा है ग्राहकों का कहना है कि शराब पीकर गल्ले पर बैठता है व निर्धारित दर से ज़्यादा राशि की मांग करता है
विरोध करने पर सेल्समैन आकाश भोई द्वारा कहा जाता है कि जहां शिकायत करना है जाओ शिकायत कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगड़ा सकता, इनके इन्हीं बातों से और
इस प्रकार की दबंगई देखकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है

जिस पर आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है उल्टा ऐसे कर्मचारियों को शराब दुकान पर रखना कहीं ना कहीं अधिकारियों की भी मिलीभगत को भी उजागर करता है शराब दुकान के सुपरवाइजर के द्वारा भी कुछ नहीं बोलना और आबकारी सर्कल इंस्पेक्टर के द्वारा इस लापरवाही और बदतमीजी करने वाले कर्मचारी के ऊपर कोई एक्शन भी, नही लिया जाना अधिकारियों की मौन स्वीकृति को दर्शाता है

इनके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने की वजह से और इन्हीं उच्च अधिकारियों की छत्रछाया की वजह से दिन ब दिन इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं और शासकीय शराब दुकान में ग्राहकों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है

 

इस वीडियो में कर्मचारी को दुकान के अंदर खुलेआम बैठकर शराब पीते देखा जा सकता है इन के ऊपर कभी आबकारी विभाग कार्रवाई करता भी है,तो एक कर्मचारी की लापरवाही की वजह से सारे कर्मचारियों को हटा दिया जाता है नियम तो यही कहता है जो दोषी है उन्हें ही उसकी सजा मिलनी चाहिए,, जिस पर बेचारे निर्दोष कर्मचारियों को भी बेरोजगार कर दिया जाता है यही हाल लगभग क्षेत्र के सभी शराब दुकानों में देखी जा रही है अब तो यह आने वाले समय ही पता चल पाएगा कि इस तरीके के लापरवाह कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही होती है या नहीं या यूं ही लोगों को दुर्व्यवहार कर्मचारी को झेलना पड़ेगा

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *