प्रांतीय वॉच

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह मोटरसाइकिल से अतिसंवेदनशील क्षेत्र का किया दौरा…पोलिंग बूथ पहुंच मार्ग का निरीक्षण

Share this

मोटरसाइकिल सेअतिसंवेदनशील क्षेत्र का दौरा

पुलिस अधीक्षक  रत्ना सिंह (IPS) ने की ग्रामीणों से मिल कर समस्याएं सुनी व त्वरित निराकरण का दिए भरोसा

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किये ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग बूथ पहुंच मार्ग का निरीक्षण

प्रसांत शार्मा

मोहला मानपुर। पुलिस अधीक्षक  रत्ना सिंह (भापुसे) जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पदभार संभालने के बाद अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार दौरा कर रही हैं, आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मानपुर मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) ताजेश्वर दिवान एवं डीआरजी टीम के साथ मोटरसाइकिल से जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र सघन दौरा अंतर्गत मानपुर से कोरचा,सम्बलपुर, बुकमरका, कोहका,पिटेमेटा, सीतागांव,मदनवाड़ा, चाउरगांव,कनेली का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात किए।
उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। साथ ही भ्रमण के दौरानआगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग बूथ पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *