रायपुर वॉच

जब वरिष्ठ नेताओं का बुलावा आएगा तब ही दिल्ली जाऊंगा : मोहन मरकाम

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता एक बार फिर से दिल्ली दरबार में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को ही सूरत से दिल्ली रवाना हुए और इस वक्त वे दिल्ली में ही हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी दिल्ली गए हैं। नेताओं को इस दौरे को लेकर फिर से कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस संंगठन में बदलाव हो सकता है।

उधर, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली नहीं गए हैं।

मरकाम ने नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर कहा है कि जब दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं का बुलावा आएगा तब ही वे जाएंगे।

मरकाम इस समय अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव में ही हैं। विधानसभा चुनाव के लिए केवल 7 महीने का वक्त बाकी है और चुनाव से पहले ही दिग्गज नेताओं के दिल्ली बुलावे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *