आफताब आलम
बलरामपुर/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल के सहमति से किसान मोर्चा का बलरामपुर जिले के कार्यकारिणी घोषणा की गई है। आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित को भाजपा किसान मोर्चा का महामंत्री बनाते हुए किसान मोर्चा जिले के संगठन का महामंत्री की जवाबदारी सौंपी गई है।

